आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस का मैच

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2025 का 60वां मैच आज यानी रविवार, 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी की टीम की नजरें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी को भी अगले राउंड का टिकट मिल जाएगा। वहीं दिल्ली की नजरें गुजरात को हराकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। ऐसे में आज के मैच में दिल्ली और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आईए एक नजर DC vs GT पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की सतह आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। यहां की छोटी बाउंड्री के चलते असर बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। 190 रन से ऊपर का कोई भी स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम में बारिश हुई है, लेकिन इससे खेल पर असर पड़ने की उम्मीद काफी कम है। यहां चेजिंग टीम का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है।
अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 93

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 45 (48.39%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47 (50.54%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 46 (49.46%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 46 (49.46%)

बिना परिणाम वाले मैच- 1 (1.08%)

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 187/3

औसत रन प्रति विकेट- 27.48

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 167.94

DC बनाम GT हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का आमना सामना IPL में सिर्फ 6 ही बार हुआ है। हालांकि इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली और गुजरात दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आज भी फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति