बच्चे का यौन शोषण करने वाली महिला टीचर को कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई, नग्न तस्वीरें भेजी, प्राइवेट पार्ट छुआ

रूस
रूस में एक महिला टीचर को 11 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई है। महिला पर आरोप है कि उसने बच्चे को अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं। उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। रूस की एक शादीशुदा स्कूल टीचर पर 11 साल के छात्र के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, टीचर ने उसे अपनी नग्न तस्वीरें दिखाईं। बच्चे को जबरन अपने स्तन छूने और होठों पर किस करने के लिए मजबूर किया। महिला टीचर ने खुद पर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उसने दावा किया कि स्टूडेंट के मुंह से उसकी तारीफ सुनने के बाद वह उसके प्रति आकर्षित हो गई थी। कोर्ट ने महिला को 9 साल की जेल की सजा सुनाई है।

कैसे खुला राज
पोस्ट के मुताबिक, 27 साल की अन्ना प्लाक्स्युक को पहले अभिभावक "ड्रीम टीचर" मानते थे, लेकिन उसने छात्र को क्लास के बाद रोककर उसके निजी अंगों को कपड़ों के ऊपर से छुआ।

उसने बच्चे को अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं और उससे भी ऐसी ही तस्वीरें मांगीं। पीड़ित बच्चे की मां ने उसके व्हाट्सएप पर शिक्षिका और बेटे के बीच अश्लील मैसेज और फोटो देखी तो चौंक गईं। उसने फिर स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत की। अन्ना ने आरोपों को स्वीकार करते हुए दावा किया कि"बच्चे ने पहले उसे कॉम्प्लिमेंट्स दिए, जिससे वह उसके प्रति आकर्षित हुई।"

ड्रीम टीचर को सजा
अन्ना को "14 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन हिंसा" के आरोप में 9 साल जेल की सजा मिली है। जेल से रिहा होने के बाद उसे 1 साल तक पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मामले से स्थानीय अभिभावक हैरान हैं, क्योंकि अन्ना को पहले एक "ड्रीम टीचर" के रूप में जाना जाता था। यह मामला नवंबर 2023 से शुरू हुआ और करीब 4 महीने तक चला, जिसके बाद अन्ना को फरवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति