भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई आपात स्थिति में रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बची एक जान

भोपाल

दिनांक 17 मई 2025 को रात्रि 19:05 बजे, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर जब ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आगमन हो रहा था, उसी दौरान ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) के एक कर्मी, श्री सुगंधी लाल (आयु 35 वर्ष), ट्रेन की सफाई हेतु चलती हुई ट्रेन के एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, असंतुलन के कारण उनका पाँव फिसल गया और वे कोच और प्लेटफॉर्म के मध्य गिर पड़े। उनके सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए।

घटना को तत्काल ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) राघवदास ने देखा और तुरंत ही उप स्टेशन प्रबंधक(वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को सूचित किया। मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्लेटफॉर्म पर स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से डॉ. नूर हसन को बुलाया और रेलवे अस्पताल को एम्बुलेंस भेजने के निर्देश दिए।

मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और सफाईकर्मियों की सहायता से घायल कर्मचारी को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का समन्वय किया। इस बीच उप स्टेशन प्रबंधक(परिचालन) और नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया, जिससे ट्रेन को रोके रखा गया। डॉ. नूर हसन द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और दस मिनट के भीतर पहुंची एम्बुलेंस में घायल को स्ट्रेचर द्वारा रेलवे अस्पताल भिजवाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल के रेलकर्मियों ने मानव जीवन की रक्षा हेतु अत्यंत सजगता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक सफाईकर्मी के जीवन की रक्षा सुनिश्चित की। सभी संबंधित कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति