पाकिस्तान का भारत के खिलाफ नया वैश्विक मोर्चा तैयार, दुष्प्रचार के लिए विदेश भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

इस्लामाबाद
'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी घोषणा की कि पाकिस्तान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा ताकि वह पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रख सके। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया।

प्रधानमंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बिलावल को सौंपी है। सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान' की खबर के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज ने भारतीय दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए विश्व की प्रमुख राजधानियों में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।" ‘रेडियो पाकिस्तान' की खबर के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल करेंगे। बिलावल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने आज मुझसे संपर्क किया और पाकिस्तान का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने के लिए मुझसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करने पर गर्व महसूस करता हूं और इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं।"

बिलावल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा मंत्री मुसादिक मलिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता खुर्रम दस्तगीर खान, सासंद शेरी रहमान, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के सांसद फैसल सुब्जवारी, पूर्व विदेश सचिव तहमीना जंजुआ और जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल "क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों को भी रेखांकित करेगा।" उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल हाल में हुए संघर्ष पर पाकिस्तान के रुख को सामने रखने के लिए जल्द ही अमेरिका, ब्रिटेन, ब्रुसेल्स, फ्रांस और रूस का दौरा करेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति