मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग 8 के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, बॉलीवुड निर्माताओं को दिखाया आईना!

नई दिल्ली
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फ्रेंचाइजी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने 17 मई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ हो गया कि 62 वर्ष के सुपरस्टार की फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। क्रिटिक्स से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब पॉपुलर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने बता दिया कि भारत और विदेश के निर्माताओं के बीच क्या अंतर होता है।

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग में टॉम क्रूज एजेंट इथेन हंट के किरदार में नजर आए। एक्शन से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की यह आखिरी फिल्म है। इस वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) ने 18.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जाता है। यही कारण है कि फिल्म भारत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में आठवें स्थान पर आई है।

मिशन इम्पॉसिबल पर क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा?
मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने टॉम क्रूज की हालिया रिलीज फिल्म की तारीफ की है। इस मूवी को देखने के बाद उन्होंने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, उनके और हमारे बीच में इसी चीज का अंतर है। वे दर्शकों को समझदार और बुद्धिमान मानते हैं और मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग फिल्मों को बनाकर उनकी समझ का स्टैंडर्ड बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन हम ऑडियंस को बेवकूफ समझते हैं और उनको ऐसी फिल्में बनाकर देते हैं।

डायरेक्टर ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया और लोगों को खुद सोचने का मौका दिया कि वह किनकी मूवीज की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी राम गोपाल वर्मा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो राम गोपाल की फिल्मों का नाम ही लेना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोग राम गोपाल वर्मा की बात से असहमत भी थे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति