दुर्ग एसपी ने 53 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर, 14 जवानों को किया लाइन अटैच

दुर्ग

 दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने जिले के 14 जवानों को लाइन अटैच कर दिया है. इनमें से 8 जवान एसीसीयू के थे. इसके अलावा 53 पुलिस जवानों को भी ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है, जिनमें से 41 जवानों को थानों में और 11 जवानों को एसीसीयू भेजा गया है. थाने में ट्रांसफर किए गए कुल 41 जवानों में से 11 एएसआई, 9 एसआई और 33 आरक्षक हैं. इनमें से 8 महिला आरक्षक भी शामिल हैं.

बता दें, लाइन अटैच किए गए 14 एसीसीयू के एएसआई पूर्ण बहादुर , प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अनूपशर्मा, आरक्षक संतोष गुप्ता, आरक्षक पन्नेलाल, आरक्षक खुर्रमबख्श, आरक्षक विक्रांतयदु, आरक्षक शहबाज खान शामिल हैं.

बता दें, दुर्ग SP अग्रवाल ने कमान संभालते ही पहले थानों के TI बदल दिए, जिनमें दुर्ग कोतवाली, सुपेला, खुर्सीपार, छावनी, पुरानी भिलाई जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने अब बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं.

गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभार वाले जिले दुर्ग में SP अग्रवाल ने अपनी इस सर्जरी से साफ संदेश दिया है कि जो दागी हैं, उनसे महत्वपूर्ण विभागों में काम नही लिया जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति