11kV तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग

बिलासपुर

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हार्वेस्टर मशीन में डीजल भरने के दौरान पंजाब के हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए, जिससे सभी बुरी तरह झुलस गए. तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है.

जानकारी के अनुसार, गढ़वट गांव में पंजाब से आया हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह खेत में डीजल भर रहा था, साथ में उसका साथी सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान मशीन के पास से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी. ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से अचानक करंट फैल गया. सभी करंट की चपेट में आने से झुलस गए.

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें फौरन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. उन्होंने खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और बिजली विभाग से इसे हटाने की मांग की है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति