ठग लाइफ के ट्रेलर पर लोगों ने जताई नाराजगी

मुंबई

एक्टर कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रोमांटिक सीन्स काफी चर्चा में आ गया है. दरअसल, फिल्म में कमल हासन के अपनी उम्र से आधी एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस करने से उनके फैंस नाराज हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

बता दें कि कमल हासन के साथ इस फिल्म में सिलंबरासन लीड रोल में नजर आएंगे. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर में दिखाए गए रोमांटिक सीन्स को देखने के बाद कुछ दर्शक नाराज हैं. कमल हासन और त्रिशा कृष्णन के बीच दिखाए गए रोमांटिक सीन और अभिरामी के साथ लिप-लॉक को लेकर सोशल मीडिया, खासकर रेडिट पर जमकर बहस छिड़ हुई है.

एक यूजर ने ट्रेलर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “नहीं भगवान, कृपया नहीं!” एक यूजर ने कमेंट किया, “त्रिशा, श्रुति हासन से सिर्फ 3 साल बड़ी हैं.” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सिर्फ 30 साल का अंतर है. व्यावहारिक रूप से आत्मा के साथी!” एक कमेंट में कहा गया कि “अभिरामी और कमल का 30 साल के अंतर के साथ लिप-लॉक शेयर करना अजीब लगता है.”

फिल्म ‘ठग लाइफ’ से मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी की वापसी हुई है, जो साल 1987 की क्लासिक फिल्म नायकन के बाद दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों दिग्गज एक बार फिर दर्शकों के सामने यूनिक कहानी के साथ लौटे हैं. फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति