सुबह-सुबह पलटन लेकर निरीक्षण पर निकले लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना

लखनऊ

योगी सरकार में सबसे वरिष्ठ और प्रदेश की वित्त व्यवस्था संभालने के साथ लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना एक्शन मोड में आ गए हैं. सुबह 7 बजे से लगातार वो राजधानी की सीमा से सटे इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुबह जोन 8 के निरीक्षण के बाद उनके साथ चल रहे लोंगो को लगा कि अब घर चलना है तभी सुरेश खन्ना ने कहा कि गाड़ी जोन-5 अमौसी स्टेशन की तरफ ले लो.

अभी बरसात का मौसम आने वाला है ऐसे में ड्रेनेज का मामला हमेशा सुर्खियों में रहता है. ऐसे में नालों की दुरुस्तीकरण और शहर की साफ सफाई के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जरूरी निर्देश दिए. मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर आयुक्त ललित कुमार, डॉ. अरविंद राव, जोनल अधिकारी नंदकिशोर और अजीत राय भी मौजूद रहे. शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मंत्री का ताबड़तोड़ दौरा जारी है.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सुरेश खन्ना वित्त मंत्री और प्रभारी मंत्री लखनऊ ने मीडिया को दिए बयान में स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े और जनहित के कार्यो में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी जनता से सामंजस्य बनाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने की तरफ ध्यान केंद्रित करें.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति