नजरअंदाज करना मतलब खतरा, यदि डेस्क जॉब है तो ये जरूर करें

मॉर्निंग वॉक, रेगुलर एक्सरसाइज करने के बाद भी कई बार प्रॉपर तरीके से फिटनेस मेंटेन नहीं हो पाती। खासकर उनके लिए फिटनेस मेंटेन करना ज्यादा मुश्किल होता है, जो डेस्क जॉब करते हैं। डेस्क जॉब में लम्बी सिटिंग थकान पैदा कर देती है। साथ ही कमर दर्द, गर्दन में दर्द, सर्वाइकल पेन जैसी फिजिकल प्रॉब्लम भी ले आती है। इसका काम पर भी असर पड़ता है। इन्हें नजरअंदाज करना मतलब अपने लिए और खतरा बढ़ाना। ऐसे में जॉब डेस्क वाले एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स फॉलो करें, तो किसी हद तक फिटनेस प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है…

-अपनी गाड़ी को ऑफिस से दूर पार्क करें, जिससे थोड़ा पैदल चल सकें। क्योंकि ऑफिस में पूरा दिन बैठने की वजह से शरीर अकड़ जाता है। ऐसे में गाड़ी तक ले जाने वाली छोटी-सी वॉक तो बनती ही है।

-लिफ्ट का इस्तेमाल कम से कम करें। स्टेयर्स चढ़ें, जिससे शरीर की नसें खुलेंगी और शरीर मूवमेंट करता रहेगा। इससे पेन की प्रॉब्लम कम होगी।

-खूब पानी पीएं। पानी पीने से शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा। आंखों को थोड़ी देर आराम देने के लिए ठंडे पानी के छींटे मारें या फिर उन्हें बंद करके रिलेक्स हो जाएं।

-सोशल साइट्स या फोन पर गेम खेलकर टाइमपास करने के बजाय ऑफिस में थोड़ा चलें। अपने सहकर्मी की सीट तक जाएं, उससे बातें करें। ऑनलाइन टाइमपास को अवॉइड करें।

-ऑफिस में जिम है, तो उसका इस्तेमाल करें। नहीं है तो सीट पर बैठकर भी थोड़ी एक्सरसाइज की जा सकती है। ऐसा करके शरीर फिट रहेगा।

-डेस्क पर बैठै-बैठे अगर आपकी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, तो सीट थोड़ी स्ट्रेच कर लीजिए। बॉडी का पॉश्चर देखें, उसे सही करें। फिटनेस के लिए ये भी बढिया ऑप्शन है।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति