ग्वालियर: चिराग शिवहरे हत्याकांड मामले के आरोपी ने जेल में ली अपनी जान, साफी को फाड़कर बनाया फंदा, प्रहरी पर गिरी गाज

ग्वालियर
 बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड के आरोपी शिवम जादौन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई और पिता के साथ चिराग शिवहरे हत्याकांड में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद था। बीती रात बंद पड़ी डबल स्टोरी बैरक के पीछे शिवम ने अपनी साफी को फाड़ कर फांसी लगा ली। सुबह जब शिवम जादौन अपनी बैरक में नहीं मिला। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद जेल के प्रहरी को शिवम जादौन आखंड क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला। जेल अधीक्षक ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का जुलाई 2023 में जिंदा जलाकर कत्ल कर दिया गया था। उसका जला हुआ शरीर कलेक्ट्रेट के सामने वाले जंगल में मिला था। इस मामले में युवती सहित शिवम और उसके भाई और पिता को भी नामजद किया गया था। युवती की जमानत हो चुकी है। दो दिन पहले ही शिवम जादौन की जमानत कोर्ट से खारिज हुई थी।
डिप्रेशन के कारण उठाया कदम

पता चला है कि उसका चिराग शिवहरे कत्ल को लेकर अपना ही भाई से विवाद था। वह अपने भाई से इस कत्ल को लेकर नाराज था। संभावना जताई जा रही है कि अवसाद के कारण शिवम ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शिवम जादौन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जयारोग्य अस्पताल के लिए भेज दिया है।
भाई के किए की सजा काट रहा हूं

बताया जा रहा है कि मृतक इन सब के लिए भाई को जिम्मेदार मानता था। जब भी कोई उससे जेल में मिलने जाता था। तो वह बहुत दुखी होता था, ओर कहता था कि भाई के किए कि सजा भुगत वो रहा है। वहीं जमानत पर छूटी भाई की प्रेमिका के मिलने आने पर भी दोनों को इस कांड के लिए दोषी मानता था। और कहता भी था कि सब तुम्हारी वजह से हो रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति