धमतरी : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली

धमतरी

जिले में डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ’देखें, साफ करे, ढकें, डेंगू को हराने का उपाय करें’ थीम पर 16 मई को जनजागरूकता रैली निकाली गई। नर्सिंग प्रशिक्षु छात्रों द्वारा निकाली गई इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद नर्सिंग छात्रों का डेंगू से संबंधित जागरूकता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता, क्वीज कॉम्पिटिशन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किया गया।

जिला नोडल अधिकारी डॉ.आदित्य सिन्हा ने डेंगू के लक्षण, इसके प्रभाव और गंभीर स्थिति में बचने के उपाय की बारीकी से जानकारी दी। डेंगू के लक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि अचानक तेज सिर दर्द, तेज बुखार, मांसपेंशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मितलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना, त्वचा पर चकत्ते उभरना इत्यादि है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समुदाय की सहभागिता जरूरी है। मानसून के पूर्व रोकथाम गतिविधियां समुदाय की सहभागिता, पंचायत एवं नगरीय विकास विभाग से समन्वय और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता आदि पर ही डेंगू संक्रमण को रोका जा सकता है।
क्रमांक-118/265/अमित

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति