महेंद्र सिंह धोनी की युवाओं को सलाह- कैसे 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करें

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खराब रहा। 5 बार की चैंपियन टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। मंगलवार को उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंद में 16 रन बनाए थे। मैच के बाद उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले युवा भारतीय बल्लेबाजों को इसका मंत्र दिया कि कैसे 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करें।

धोनी ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सभी युवा बल्लेबाजों को सलाह दी कि उम्मीदें बढ़ने पर वे खुद पर दबाव न लाएं। थाला ने निरंतरता को बरकरार रखने और दबाव की स्थिति में भी शांत बने रहने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी पूर्ण क्षमता को महसूस करना चाहते हो तो आपको ऐसा करना पड़ेगा।

मैच के बाद सीएसके के कप्तान ने कहा, 'उन्हें निरंतरता की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन अगर आप 200 प्लस का स्ट्राइक रेट चाहते हैं तब निरंतरता बरकरार रखना मुश्किल होगा। उनके पास किसी भी स्थिति में छक्के जड़ने की काबिलियत है। जब आपसे उम्मीदें बढ़ जाएं तब प्रेशर मत लो। सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से सीखो; ये सबकुछ गेम को समझने से जुड़ा है। मेरी उन सभी युवाओं को यह सलाह है जिन्होंने अच्छा किया है।'

43 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार के मैच में 17 गेंद में 16 रन बनाए थे। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने सिर्फ एक बाउंड्री लगाई थी। धोनी ने इस आईपीएल में अब तक 13 मैच में 196 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.17 का है। मंगलवार के मैच में सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का स्कोर खड़ा किया था। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद में 43 रन की पारी खेली। जवाब में राजस्थान ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति