रिश्वत की दूसरी किस्त लेते समय ग्राम पंचायत सचिव धराया, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

अनूपपुर

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस बहुत सख्ती से काम कर रही है, इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस रीवा ने एक्शन लेते हुए आज एक घुसखोर ग्राम पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले के ग्राम पोस्ट भाद तहसील कोतमा निवासी आवेदक राजेंद्र कुमार सोनी ने एक शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय में दिया था जिसमें ग्राम पंचायत सचिव पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप था।

पुलिया के निर्माण की स्वीकृत राशि को बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग  

शिकायती आवेदन में राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वो ठेकेदारी करता है,  ग्राम भाद में पुलिया के निर्माण की स्वीकृत राशि को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी द्वारा 20000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है, आवेदन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया।

5000 रुपये पहले ही ले चुका था आरोपी

सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि के रूप में 5000 रुपये ले लिए तथा शेष राशि 15000 रुपये लेने के लिए सहमत हो गया, इस आधार पर एसपी के निर्देश पर रीवा लोकायुक्त पुलिस की एक टीम गठित की गई और आरोपी बृजेश तिवारी के बताये अनुसार ग्राम पंचायत कार्यालय चुकान,जनपद पंचायत अनूपपुर पहुंच गई।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ग्राम पंचायत सचिव  

प्लान के मुताबिक आवेदक राजेंद्र कुमार सोनी ने जैसे ही आरोपी ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी को रिश्वत की राशि 15000 रुपये दिए पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत में ली गई राशि बरामद कर ली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति