झाबुआ में बहू की बातों को मानकर परिवार के पांच सदस्य सनातन धर्म अपनाएंगे, घर वापसी करेंगे

 झाबुआ
 मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मतांतरित एक परिवार के पांच सदस्य बहू की जिद के कारण वापस सनातन धर्म अपनाने यानी घर वापसी के लिए तैयार हो गए। दरअसल, बहू ने शादी के चंद घंटों बाद ही साफ कर दिया था कि उसे सिर्फ सनातन धर्म को मानने वालों के ही साथ रहना है।

शादी से पहले उसे मालूम नहीं था कि उसकी जिस परिवार में शादी हो रही है, वह सनातन धर्म का पालन नहीं करते हैं, बल्कि पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके हैं। ऐसे में, 19 वर्षीय संगीता भाबर ने पति आशीष मचार से विवाह के अगले ही दिन गत 18 अप्रैल को अपने ससुराल वालों से साफ कह दिया कि यदि उन्होंने सनातन धर्म में वापसी नहीं की तो वह घर में नहीं रहेगी।

लंबे समय से सनातन धर्म से दूर थे

इस पर दोनों पक्षों में यह विवाद गहराने लगा कि शादी से पहले दूसरे धर्म को मानने की बात क्यों छिपाई गई? दूसरी ओर वर पक्ष कहता रहा है कि वह लंबे समय से सनातन धर्म से दूर है। मध्यस्थता करवाने वालों को यह बात पता थी।

शादी से पहले अन्य धर्म के होने की बात छिपाई गई

इस बीच 10 मई को पिता व मामा के साथ झाबुआ थाने में संगीता ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी कि शादी से पहले अन्य धर्म के होने की बात छिपाई गई। अब उस पर भी मतांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। संगीता के ससुर गज्जू व पति आशीष को आरोपित बनाया गया। उनकी गिरफ्तारी हुई। जेल जाना पड़ा। जमानत पर रिहा हुए हैं।

सोमवार को ढेबरबड़ी के उंडवा फलिये में रहने वाले ग्रामीणों का समूह गज्जू व स्वजन के साथ झाबुआ आया। उन्होंने कहा कि बहू की इच्छा अनुसार वे सनातन धर्म को अपनाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद वधू पक्ष भी रिश्ते को वापस स्वीकारने को सहर्ष तैयार हो गया। मंगलवार को वर पक्ष के लोग बहू को लेने के लिए बिसौली गए।

परिवार के सदस्य करेंगे घर वापसी

गज्जू मचार ने बताया कि वह 20 साल पहले ईसाई धर्म से जुड़ गया। अब बहू के कारण वापस सनातन धर्म अपनाने को तैयार है। परिवार के पांच सदस्य घर वापसी करेंगे। ढेबरबड़ी के सरपंच रसिया ने बताया कि शादी के तत्काल बाद सुसराल में जब ईसाई धर्म की रस्म देखी तो बहू को यह अच्छा नहीं लगा था। अब मामला खत्म हो गया है। परिवार के सदस्य वापस सनातन धर्म से जुड़ने को तैयार हो गए हैं। उनके घर वापसी का शीघ्र ही आयोजन होगा, जिसमें संत आकर आशीर्वाद देंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति