अंजली सोंधिया ने देशभर में 9वां रैंक हासिल कर राजगढ़ जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया

 राजगढ़

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने  भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है, इसमें राजगढ़ निवासी अंजली सोंधिया ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं देशभर में 9वां रैंक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है. इस सफलता पर उनको जिला कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी आदित्य मिश्रा ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

अंजली ने राजगढ़ का नाम किया रोशन

भारतीय वन सेवा 2024 की परीक्षा में 143 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. इन्हीं में से राजगढ़ जिले के गांव चंदरपुरा निवासी अंजली सोंधिया ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है, वहीं पूरे भारतवर्ष में 9वां रैंक हासिल किया है. अंजली सोंधिया ने कहा, "सोमवार को रिजल्ट घोषित हुआ तो मैं स्क्रॉल करके नीचे के पेजों पर खुद का नाम तलाश रही थी. हालांकि, मेरा नाम पहले ही पेज पर मौजूद था. जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी."

क्या बोली टॉपर?

अंजली ने कहा, "जब मैं 12वीं कक्षा में थी उसी दौरान UPSC पास करने का मन बना लिया था. मुझे चौथे प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है. मैंने अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखा. इसी की वजह से मुझे लोक सेवा संघ की भारतीय वन सेवा परीक्षा में देश में 9 वीं रैंक मिली है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे फॉरेस्ट में सेवा करने का मौका मिला है. शुरू से ही मेरा प्रकृति से जुड़ाव रहा है, अब मुझे उसकी रक्षा करने का सौभाग्य मिला है."

आज भी समाज में है नातरा-झगड़ा जैसी कुप्रथाएं

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से राजगढ़ एक जिला है, जो कि नीति आयोग के पिछड़े जिलों की सूची में शामिल है. जहां बाल विवाह और नातरा-झगड़ा जैसी कुप्रथाएं आज भी समाज में प्रचलित हैं. इसी जिले में अंजली ने लोक सेवा संघ की भारतीय वन सेवा की परीक्षा में 9वां स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

करेड़ी गांव निवास अंजली के मामा बबलू पटेल ने कहा, "अंजली के पिता सुरेश एक किसान थे, उनका देहांत लगभग दो वर्ष पहले लंबी बीमारी के बाद हो गया था. अंजली के पिता का सपना था कि बेटी एक बड़ी अफसर बने. अंजली ने पिता की मौत के बाद भी हार नहीं मानी और अपने पिता के सपने को पूरा कर दिखाया है. हमें उस पर गर्व है."

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति