दो बच्चों को लेकर चाचा ससुर के साथ भागी बहू, पति ने रखा 20 हजार का इनाम

  इटावा

उत्तर प्रदेश में रिश्तों के रिवर्स गियर ने फिर से चौका दिया है. कुछ दिनों पहले जहां अलीगढ़ में सास-दामाद के प्यार के चर्चे मीडिया के चर्चों में थे तो अब इटावा ने भी रिश्तों की लाज को बाय-बाय बोल दिया. यहां बहू अपने दो बच्चों को लेकर ससुर के साथ फरार हो गई, और जाते-जाते पति के पास रहने को एक बेटा छोड़ गई.

ग्राम पूरनपुरा निवासी जितेंद्र कुमार, जो पेशे से टैक्सी चालक हैं, ने वर्ष 2014 में विवाह किया था. पति-पत्नी के तीन संतानें हैं. एक बेटा और दो बेटियां. बीती 3 अप्रैल को जब जितेंद्र कार लेकर कानपुर गया हुआ था, उसी दौरान उसकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर घर से चली गई. साथ में परिवार के ही एक सदस्य, चाचा ससुर नन्दराम का भी घर से गायब होना सामने आया है. लगातार एक महीने तक महिला और बच्चों की तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद जितेंद्र और उसके पिता श्याम किशोर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. जब वहां से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने बच्चों को वापस लाने वाले को ₹20,000 इनाम देने की घोषणा कर दी.

जितेंद्र के पिता श्याम किशोर का कहना है कि उनकी बड़ी बहू, परिवार के ही छोटे भाई नन्दराम के साथ घर छोड़कर चली गई है. बहू अपने बेटे को घर में ही छोड़ गई है और बेटियों को अपने साथ ले गई है. उन्होंने मांग की है कि बच्चों को परिवार को वापस दिलाया जाए. वहीं, पीड़ित पति जितेंद्र का आरोप है कि नन्दराम, जो चाचा ससुर लगते हैं, अक्सर घर आया-जाया करते थे और इसी नजदीकी का लाभ उठाते हुए वह पत्नी को अपने साथ ले गया.

इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरथियापुर चौकी का मामला है. महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और जांच के बाद पता चला कि वह अपने ही रिश्तेदार के साथ गई है. इस आधार पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही महिला और बच्चों की बरामदगी कर ली जाएगी तथा दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति