छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई है। इसी के चलते मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश (CG Storm Alert) के साथ तेज तूफान आने की संभावना है। तूफानी हवाओं की गति करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसी के साथ ही बारिश के आसार हैं।

अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। यह गिरावट लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। मरवाही और भैरमगढ़ में 3 सेमी, कापू में 2 सेमी, और सिमगा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक (CG Storm Alert) अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

इस वजह से छत्‍तीसगढ़ में तूफान का असर

मौसम की यह अस्थिरता वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, तथा दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की तैयारी से जुड़ी हुई है। केरल और बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियाँ बन रही हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

21 मई को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी

प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति