ओवरलोड वाहन की जांच के दौरान RTO टीम पर पत्थरबाजी

कोटपुतली
 
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर द्वितीय RTO से प्रवर्तन ड्यूटी पर भेजे गए तीन मोटर व्हीकल इंस्पेक्टरों पर पनियाला गांव के पास अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में अधिकारियों की सरकारी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी मौके से किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना सुबह करीब 4 बजे हीरामल मंदिर के पास की बताई जा रही है।

मामले में RTO विभाग के कर्मियों मानवेन्द्र ढोई, श्रीचंद और अनिल बसवाल ने पुलिस थाना पनियाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया कि तीनों RTO कर्मी कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य के लिए 20 मई की रात 10 बजे से 21 मई सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने मंदिर के पास एक ओवरलोड वाहन देखा और जांच के लिए रुके ही थे कि तभी मंदिर में आरती शुरू हो गई और अचानक वहां से तेज आवाजें और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हमले के दौरान वाहन की नंबर प्लेट पर मैल होने से उसका पंजीकरण क्रमांक भी स्पष्ट नहीं हो पाया। इस घटना में सरकारी वाहन RJ 14 UB 8595 (DFS 202) का मुख्य शीशा टूट गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान और राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस को दिए गए पत्र में अज्ञात हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति