राजधानी के इस सरकारी स्‍कूल पर चलेगा रेलवे का बुलडोजर, नोट‍िस जारी, शिक्षा विभाग द्वारा अब नई जमीन की तलाश शुरू

लखनऊ
बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित प्राथमिक विद्यालय पर रेलवे का बुलडोजर चलेगा। इसकी नोटिस जारी होने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा अब नई जमीन की तलाश शुरू हो गई है। बादशाहनगर स्टेशन के चौड़ीकरण व मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के बीच में यह स्कूल आ रहा है। बच्चों के सामने शिक्षा का संकट है तो शिक्षा विभाग पास के विद्यालय में समायोजित करने की बात कह रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्थाई विद्यालय की व्यवस्था रेलवे कालोनी में किए जाने की मांग की है।

स्कूल तोड़े जाने को लेकर रेलवे दो बार नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि विद्यालय के लिए नया भवन कहां दिया जाएगा। जिस जमीन पर स्कूल बनाया गया था, वह भी रेलवे की है। रेलवे की सहमति से ही विद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन अब स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नोटिस में कहा कि विद्यालय जर्जर है। वहीं, एक रेलवे पुल मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके काम से होने वाले कंपनी से स्कूल की इमारत गिरने का डर है। ऐसे में अब इसे तोड़ा जाएगा।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता ने रेलवे को पत्र लिखकर पास में ही दो कमरे देने की गुजारिश की है। विद्यालय में ज्यादातर रिक्शा चालकों व मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल हटने का दूर होने से उनकी पढ़ाई बाधित होगी। पांच दशक पहले से शिक्षा विभाग सीमेंट के शेड के नीचे विद्यालय का संचालन कर रहा है।

ज‍िला बेसि‍क शि‍क्षा अधि‍कारी राम प्रवेश ने बताया क‍ि जमीन रेलवे की है, शिक्षा विभाग की नहीं है। ऐसे में हम रेलवे से अनुरोध करेंगे। रही बात बच्चों की पढ़ाई तो अभी अवकाश है। स्कूल खुलने पर उनकी सुविधानुसार पास के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति