अजमेर से तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा, अब तक 41 घुसपैठिए पकड़े

अजमेर

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर शहर से तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है।  अब तक इस विशेष अभियान के तहत कुल 41 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (आईपीएस) द्वारा किया जा रहा है। अवैध घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिंड तथा वृत्ताधिकारी लक्ष्मण राम के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सीआईडी जोन अजमेर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने दरगाह थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों  दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, और चश्मा-ए-नूर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुफिया सूचना, तकनीकी संसाधनों और स्थानीय जानकारियों के आधार पर 8–10 संदिग्ध खानाबदोश लोगों को डिटेन किया गया।

गहन पूछताछ के बाद तीन महिलाओं की पहचान अवैध रूप से भारत में रह रहीं बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई। पकड़ी गई महिलाओं में पन्ना बेगम,  दूसरी महिला समीरा वहीं तीसरी महिला  साहनी उर्फ समीना उर्फ रिहाना है। इन महिलाओं ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे बेनापोल और हिल्ली बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं और पश्चिम बंगाल के मैदनापुर होते हुए अजमेर आकर दरगाह क्षेत्र में रहने लगी थीं।

तीनों महिलाओं से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है, जिससे शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति