एटीएस की यूनिट लंबे समय से निगरानी करने और पुख्ता सुबूत हाथ लगने के बाद पाक के लिए जासूसी करने वाला युवक अरेस्ट

वाराणसी
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत दोशीपुरा निवासी तुफैल आलम को एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गुरुवार को आदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तुफैल वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहा था। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करने की जानकारी के बाद एजेंसियां सतर्क हुईं।  एटीएस की वाराणसी यूनिट लंबे समय से निगरानी करने और पुख्ता सुबूत हाथ लगने के बाद आरोपित को दबोचा है। उसके पास मौजूद मोबाइल और सिम कार्ड को जांच के लिए जब्त किया गया है।

दोशीपुरा (जैतपुरा) निवासी तुफैल के अब्बू ने उसकी मां को तलाक दे दिया था, जिसके बाद तुफैल आदमपुर स्थित हनुमान फाटक के पास ननिहाल में रहने लगा। एटीएस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है, जिसके बाद एटीएस वाराणसी की यूनिट ने तथ्यों की पड़ताल की तो पता चला कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में है। पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो वाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ गजवा-ए-हिन्द करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश साझा करता था।
 
तुफैल वाराणसी के राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद व दिल्ली के लाल किला, निजामुद्दीन औलिया आदि के तस्वीर व उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर कर चुका है। तुफैल ने पाकिस्तान से संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के कई लोगों को भी भेजा है। खुद करीब 600 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। मदरसा से सातवीं पास तुफैल फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी नफीसा नामक महिला के संपर्क था, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है। एटीएस ने लखनऊ में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति