अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले राजेश पांचाल को सर्वोच्च वीरता सम्मान, सम्मान समारोह से ठीक पहले पिता का हुआ निधन

बांसवाड़ा

जिले के खमेरा गांव के निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडो राजेश पंचाल को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

राजेश पंचाल 30 जनवरी 2024 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुड़ियम में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिशन के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस और वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र के लिए चुना गया।

शौर्य चक्र सम्मान समारोह की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर थी। राजेश पंचाल 20 मई को अपने पिता केशव पंचाल के साथ चित्तौड़गढ़ से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ट्रेन जब कोटा पहुंचने वाली थी, तभी सफर के दौरान उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका दुखद निधन हो गया।

इस असामयिक हादसे के बाद राजेश पिता के पार्थिव शरीर को लेकर वापस बांसवाड़ा लौटे। 21 मई को अंतिम संस्कार के बाद, उन्होंने अपने आंसू पोंछे और गुरुवार को फिर से नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

राजेश पंचाल की यह उपलब्धि जहां पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बनी, वहीं बेटे को राष्ट्रपति से सम्मानित होते देखने की उनके पिता की अंतिम ख्वाहिश अधूरी रह गई।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति