140 करोड़ जनता एकजुट हो रही , वहीं कुछ तत्व ऐसे हैं जो भारत की प्रभुता और भारत की एकता पर प्रश्न उठाते हैं : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

 ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर-पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ। इतिहास में पहली बार भारत सरकार द्वारा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, उनकी आशा और अभिलाषा के अनुरूप, आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हमने नौ रोड शो किए, सातों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल महोदय के साथ। इन आठों राज्यों को मिलाकर बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर में यह रोड शो आयोजित हुए। इसके बाद, एक-एक औद्योगिक समूह से दिल्ली और मुंबई में मेरी स्वयं की मुलाकात हुई। आज प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और हमारी मेहनत के फलस्वरूप यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेश समिट आठों राज्यों के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति ने इस समिट को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में 4,01,800 करोड़ के निवेश के एमओयू (MoUs) और एलओआई (LOIs) घोषित किए गए हैं। हर एक राज्य के लिए कम से कम 20,000 करोड़ का निवेश इसमें शामिल है। खास बात यह है कि भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों के अध्यक्षगण इस समिट में शामिल हुए। 50 देशों के राजदूत इसमें उपस्थित रहे। देशभर से उद्यमी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य ने संपूर्ण देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के प्रति हमारा संकल्प है कि ये निवेश जमीन पर उतरेंगे। समूचे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे पहले हम "अष्ट लक्ष्मी कार्यक्रम" भी कर चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार पर की गई टीका-टिप्पणी को लेकर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी जी की यही आदत है कि वे देश की एकता, अखंडता और देश के मान-सम्मान पर प्रश्न उठाते हैं। जहां140 करोड़ जनता एकजुट हो रही है, वहीं कुछ तत्व ऐसे हैं जो भारत की प्रभुता और भारत की एकता पर प्रश्न उठाते हैं। जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं है? यह कैसी विचारधारा है, शायद आप भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे और न ही हम। बता दें कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर जो बयान दिया था, उस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह पलटवार है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति