विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 800 चौके जड़े

नई दिल्ली
विराट कोहली का बल्ला IPL 2025 में जमकर हल्ला बोल रहा है। वे लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं और इसी दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी विराट कोहली ने बना लिया है। वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 800 चौके जड़ दिए हैं। दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 700 चौके भी नहीं जड़ पाया है। विराट कोहली ने ये कमाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू यानी आरसीबी के लिए किया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार 23 मई को लखनऊ को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी के लिए 800वां चौका जड़ा। वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे। विराट कोहली ने इसी दौरान एक नए कीर्तिमान को अपने नाम किया। वे अब दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 800 चौके एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में जड़े हैं। वे आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 को मिलाकर आरसीबी के लिए 800 चौके जड़ चुके हैं।

लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के जेम्स विंस का है, जिन्होंने हैंपशायर के लिए 694 चौके जड़े हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं। वे भी इंग्लैंड के हैं। उन्होंने अपनी डोमेस्टिक टीम नॉटिंघमशायर के लिए 563 चौके टी20 फॉर्मेट में जड़े हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है। वे मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 550 चौके जड़ चुके हैं। वे लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर ल्यूक राइट का नाम आता है, जिन्होंने ससेक्स के लिए 529 चौके टी20 क्रिकेट में जड़े हैं।

टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा चौके:
800 – विराट कोहली, आरसीबी
694 – जेम्स विंस, हैम्पशायर
563 – एलेक्स हेल्स, नॉटिंघमशायर
550 – रोहित शर्मा, एमआई
529 – ल्यूक राइट, ससेक्स

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति