विराट -अनुष्का ने अयोध्या पहुंच रामलला के किए दर्शन

अयोध्या

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग आजकल अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर नजर आते हैं। आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच रविवार को दोनों ने अयोध्या पहुंच रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वे हनुमान गढ़ी गए और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में विराट-अनुष्का की पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर में पहुंचे तो पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर टीका लगाया। इस दौरान फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बता दें कि 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट, पत्नी अनुष्का संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की थी।

रविवार को दोनों के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद इस बारे में जानकारी देते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास जी महाराज ने एएनआई से कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है। भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं…।’

आईपीएल मैच के लिए लखनऊ में हैं विराट

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल के लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए लखनऊ में ठहरे हुए हैं। 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली ने हिस्सा लिया था। उन्होंने 25 गेंद पर 43 रन बनाए थे।

हालांकि उनकी टीम हार गई थी। 27 मई लखनऊ में ही मेजबान टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। इस बीच 4 दिन का गैप मिला है। इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में जहां यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी तो वहीं फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति