इतिहास में पहली बार हुआ है ये संयोग- तीनों फॉर्मेट में अब कौन-कौन है टीम इंडिया का कैप्टन और वाइस कैप्टन?

नई दिल्ली
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत हुई। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की वजह से टेस्ट टीम के नए कप्तान की घोषणा हुई। इसके साथ-साथ टेस्ट में नया वाइस कैप्टन भी नियुक्त किया गया। इस तरह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का अलग-अलग कप्तान और उपकप्तान है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा, जब आधिकारिक तौर पर तीनों फॉर्मेट का कैप्टन और वाइस कैप्टन अलग-अलग है।
 
टेस्ट क्रिकेट में तो शुभमन गिल कप्तान और ऋषभ पंत उपकप्तान हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में अभी भी रोहित शर्मा कप्तान हैं और उपकप्तानी शुभमन गिल के पास है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान इस समय सूर्यकुमार यादव हैं और उपकप्तानी अक्षर पटेल को दी हुई है। इस तरह तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान और अलग-अलग उपकप्तान हैं। इससे पहले कभी भी भारतीय क्रिकेट में ऐसा देखने को नहीं मिला है, जब इतनी ज्यादा स्प्लिट कैप्टेंसी देखी गई हो।

इंटरनेशनल क्रिकेट भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान
टेस्ट में – शुभमन गिल और ऋषभ पंत
वनडे में – रोहित शर्मा और शुभमन गिल
टी20 में – सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल

इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि 2024 में तीनों फॉर्मेट के जो कप्तान और उपकप्तान थे, वह 2025 में बिल्कुल अलग हैं। सिर्फ वनडे टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा बरकरार हैं, जबकि अन्य टीमों के कप्तान और उपकप्तान बदल दिए गए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में 2024 में रोहित शर्मा कप्तान थे और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह थे, जबकि वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और उपकप्तान हार्दिक पांड्या थे। टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा के पास थी और उपकप्तान वहां भी हार्दिक पांड्या थे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या किसी भी टीम के कप्तान या उपकप्तान नहीं, बल्कि जो उपकप्तान नहीं थे, वह सीधे कप्तान बना दिए गए।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति