गांव में कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में लगाया कैमरा, कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के बनाता था वीडियो

शहडोल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में स्थित कपड़े की दुकान में लगाए गए चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर महिलाओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह खुराफात दुकानदार का नाबालिग पुत्र काफी समय से अंजाम दे रहा था। उसने चेंजिंग रूम में कैमरा छिपाकर लगाया था।

इसके जरिए वह चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बना लिए जाते थे, जिन्हें दुकानदार का पुत्र अपने दोस्तों के बीच साझा किया करता था। कुछ वीडियो वायरल हुए तो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित नाबालिग के साथ ही उसके दुकानदार पिता के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
चेंजिंग रूम से मिला कैमरा
मामला शहडोल जिले के बाणसागर देवलोंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव का है। यहां बस स्टैंड के पास संचालित नारायणदीन गुप्ता की कपड़े की दुकान पर छापेमारी में पुलिस ने चेंजिंग रूम के अंदर कैमरा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि दुकान दोनों पिता-पुत्र चलाते हैं, लेकिन चेंजिंग रूम में कैमरा दुकानदार के नाबालिग पुत्र ने लगाया था।

इस कैमरे की सहायता से बनने वाले महिलाओं वीडियो को वह कई दोस्तों को साझा करता था। पुलिस अब आरोपित पिता-पुत्र दोनों की गिरफ्तारी करेगी। जांच और पूछताछ से यह भी पता लगाया जाएगा कि चेंजिंग रूम में कितने समय से कैमरा लगाया गया था और अब तक कितनी महिलाओं के वीडियो बनाकर वायरल किए गए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति