युजवेंद्र चहल को प्लेऑफ से पहले लगी चोट, कोच सुनील जोशी ने किया कंफर्म, पंजाब की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में सातवीं जीत दर्ज की। पंजाब के लिए टॉप-2 में अपनी जगह पुख्ता करने का सुनहरा मौका था लेकिन टीम को अब अपना अगला मुकाबला जीतने के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इस बीच आईपीएल प्लेऑफ से ठीक पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्स के सहायक कोच सुनील जोशी ने इसकी पुष्टि की।

पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब को गेंदबाजी आक्रमण में चहल की अनुपस्थिति काफी महसूस हुई। हालांकि सहायक कोच ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। सुनील जोशी ने कहा, “चहल को थोड़ी सी चोट है, इसलिए हम उन्हें आराम दे रहे हैं। यही हमारा आईडिया है।”

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल की जगह हरप्रीत ब्रार और प्रवीण दुबे को मौका मिला। प्रवीण ने दो ओवर में बिना विकेट लिए 20 रन दिए, जबकि ब्रार ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक भी हासिल की।

पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत के साथ अंक तालिका में अंकतालिका में टॉप दो की रेस रोमांचक हो गयी है। अब शीर्ष चार टीमों में गुजरात टाइटंस के बाद फिलहाल पंजाब 17 अंकाें के साथ दूसरे स्थान पर है मगर इतने ही अंक के साथ बेगलुरु तीसरे और मुबंई 16 अंको के साथ चौथी पायदान पर है। अभी चारों ही टीमों को एक एक मैच खेलना है जिसके बाद ही टॉप दो टीमों का पता चल सकेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति