बीजेपी ने एमएलए जयकृष्ण की सदस्यता रद्द करने की मांग पर निकाली रैली

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन उपखंड मुख्यालय पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक जयकृष्ण पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली में पूर्व मंत्री, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली, जमकर लगाए नारे
भाजपा नेताओं ने छोटी सरवन कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली, जिसमें जयकृष्ण पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली उपखंड कार्यालय पहुंची जहां भाजपा प्रतिनिधियों ने तहसीलदार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक की तत्काल सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

विधायक पर लगे गंभीर आरोप, एसीबी कर चुकी है गिरफ्तार
सभा को संबोधित कर पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को प्रश्न लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक बनने से पहले पटेल ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल की, जिसका खुलासा हो चुका है।
 
भाजपा नेताओं ने बीएपी पर लगाए तीखे आरोप
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री दलीचंद मईडा ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी के लोग आदिवासी समाज को दुष्प्रचार से गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएपी आज प्रश्न लगाकर पैसे वसूलने वाली पार्टी बन गई है। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने आरोप लगाया कि पहले बीएपी नेताओं ने गहलोत सरकार को बचाने के लिए रुपये लिए थे, अब विधानसभा में सवालों के जरिए करोड़ों की मांग कर रहे हैं।
 
सभा में यह भी घोषणा की गई कि भाजपा आने वाले समय में गांव-गांव जाकर बीएपी के कथित भ्रष्टाचार और कथित काले कारनामों को उजागर करेगी। जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति