पशु आहार की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी करते पुलिस ने दो आरोपिओ किया गिरफ्तार

श्री गंगानगर

पशु आहार की आड़ में पंजाब निर्मित शराब तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उप महानिरीक्षक पुलिस, सह जिला पुलिस अधीक्षक श्री गंगानगर गौरव यादव ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तथा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत राजियासर एसएचओ हनुमान प्रसाद ने कार्रवाई की। इसमें एनएच 62 पुलिस थाना राजियासर के सामने नाकाबंदी करवाई गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में पशु आहार के नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 62 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ रमन पुत्र बलवंत सिंह उम्र 32 साल निवासी भगताना पुलिस, अमृतसर, पंजाब तथा शेरसिंह उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र स्वर्ण सिंह, उम्र 30 साल निवासी मुले चक, अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति