नेताजी को सड़क पर संबंध बनाने मामले में किया गिरफ्तार, कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे को शुद्ध करने के लिए छिड़का गंगाजल

मंदसौर
नेता मनोहरलाल धाकड़ को आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में छह दिन बाद गिरफ्तार किया गया। एक्सप्रेसवे के CCTV फुटेज से वीडियो बना, जिसे कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होने पर तीन कर्मचारी हटाए गए। कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे का शुद्धिकरण किया। भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धाकड़ से तीन घंटे पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस धाकड़ को एक्सप्रेस वे पर ले गई। इधर एनएचएआई अथॉरिटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो के बदले रुपयों की मांग की थी, रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल किया गया है।

गौरतलब है कि करीब छह दिन पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा समर्थित सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ का एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहरलाल और उसकी महिला मित्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक्सप्रेसवे के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने कर्मचारियों को रुपए नहीं दिए तो कर्मचारियों ने आठ दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अथॉरिटी ने कंट्रोलरूम पर तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है।

कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे का शुद्धिकरण कर किया गायत्रीमंत्र का जाप
एक्सप्रेसवे पर गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने 8 लेन पर जाकर एक्सप्रेसवे पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्रीमंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कमाना की। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति