जौनपुर में तीहरा हत्याकाण्ड, पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या, DVR भी खोल ले गए हमलावर

जौनपुर

 जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. यहां सोते समय तीन लोगों की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई. मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिता व दो बेटों की हत्या की गई है. लोहे के रॉड और हथौड़े से मार कर इस हत्या को अंजाम दिया गया. मृतकों में लालजी और उनके बेटे- गुड्डू कुमार, यादवीर शामिल हैं.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक लालजी मैकेनिकल वर्कशॉप का काम करते थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं बदमाश घर में लगा CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए. कमरे के बाहर खून के निशान नजर आ रहे हैं.  

फिलहाल, मौके पर पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है. वारदात के खुलासे को 8 पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडर पास के पास लालजी की वेल्डिंग की दुकान है. गुड्डू और यादवीर अपने पिता लाल जी के साथ इसी दुकान पर काम करते थे. गुड्डू के बहनोई द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यह तीनों मृत अवस्था में मिले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी भारी चीज से तीनों को मारा गया है. पूरे एरिया को सील कर छानबीन की जा रही है.

Live TV

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति