हाथी दल जंगल में बने तालाब में मस्ती करते हुए नजर आया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में बीते कुछ वर्षों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. हाल ही में चार दंतैल हाथियों का एक दल इन जंगलों में देखा गया है, जो इन दिनों सिवनी बीट के कतलगढ़ाई बांध के आसपास विचरण कर रहा है. गर्म मौसम से राहत पाने के लिए यह हाथी दल जंगल में बने तालाब में मस्ती करते हुए नजर आया है. इस दृश्य को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.

इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पानी पीने के बाद हाथी तालाब में उतरकर एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं और आपस में खेल रहे हैं. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल मरवाही और सिवनी के जंगलों की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर वनमंडल से होते हुए छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में प्रवेश किया है और फिलहाल यहीं विचरण कर रहा है.

हालांकि अभी तक हाथियों द्वारा किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं जरूर मिली हैं. वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल लगातार इन हाथियों पर निगरानी रखे हुए हैं. जिन स्थानों पर किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, वहां विभाग द्वारा मुआवजा भी दिया जा रहा है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति