दिल्ली में 31 मई तक IMD का येलो अलर्ट

नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी में कभी तेज आंधी और मूसलधार बारिश हो रही है, तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. शनिवार की रात को आई आंधी और बारिश ने 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. रविवार की सुबह गरज-चमक के साथ हुई बारिश में केवल दो घंटे में 68 मिमी वर्षा हुई, जबकि आंधी की गति 82 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई. इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, और मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है.इससे यह संभावना जताई जा रही है कि नौतपा के दौरान, 25 मई से 2 जून तक, गर्मी के तेवर कुछ नरम रहेंगे.

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, और हीट इंडेक्स 50 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इस अवधि में दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

24 मई की रात हुई 81.2 मिमी बारिश
दिल्ली में 24 मई की रात को आंधी-तूफान और भारी बारिश ने विमान परिचालन को प्रभावित किया. इस दौरान कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर के मुख्य मौसम केंद्र ने रात 11.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच 82 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं और 81.2 मिमी बारिश दर्ज की. खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित रहा, जबकि मोती बाग, मिंटो रोड, दिल्ली छावनी और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग जैसे कई प्रमुख सड़कें आंशिक रूप से जलमग्न हो गईं.

दिल्ली में प्रदूषण से राहत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 दर्ज किया गया, जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, एक्यूआई के मानों को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है: 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति