कलेक्टर की पहल , कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों को मिली निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था

गरियाबंद

विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों को कलेक्टर बी.एस. उइके की पहल पर कमार आवासीय विद्यालय, गरियाबंद में निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था मिल गई है.

पेश आए समाचार के आधार पर कलेक्टर ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया था. आदिवासी विकास विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त कार्यवाही से इन सभी बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कर दिया गया है.

विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के लिए सुरक्षित छात्रावास, पौष्टिक भोजन एवं आधुनिक कक्षाओं में पाठ्यक्रम के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्था सुनिश्चित की है. इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पॉन्सरशीप योजना के तहत प्रत्येक छात्रा/छात्र को प्रतिमाह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी.

कलेक्टर ने कहा कि शासन का यह संदेश है कि कोई भी असहाय या वंचित बच्चा शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे. उन्होंने विभागों को हिदायत दी है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों तक पहुंचे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति