राजस्व मंत्री वर्मा ने निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा

रायपुर : समाधान शिविर से लोगों की मांगों और समस्याओं का हो रहा निराकरण: राजस्व मंत्री वर्मा

राजस्व मंत्री वर्मा ने निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा

 राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री वर्मा ने स्थानीय बाबा कुटीर धाम के लिए 30 लाख रूपए, मुक्तिधाम मार्ग के लिए 10 लाख रूपए, जिम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं तीन ब्लॉक में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट देने की घोषणा की। इसी तरह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी और ग्राम बिजली  में महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन का लोकार्पण किया।

इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त आवेदनों में 8821 मांग एवं 36 शिकायत से सम्बधित थे, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। पात्रता अनुसार हितग्राहियों क़ो योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।

इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने  कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के डेढ़ साल पूरे हो रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पदमा निषाद, कलेक्टर बी.एस. उइके, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति