श्रेयस अय्यर ने छक्का जड़कर पंजाब किंग्स को जिताया तो देखने लायक थी को-ओनर प्रीति जिंटा की खुशी

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही सिक्स लगा, पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़ीं। मुट्ठियां भींचकर दोनों हाथ खुशी से विजयी मुद्रा में लहराते हुए उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है।

जयपुर में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने के लिहाज से यह काफी अहम मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब का पहला विकेट 5वें ओवर में 34 रन के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया।

18 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। तब उन्हें जीत के लिए 12 गेंद में 5 रन चाहिए थे। 19वां ओवर बोल्ट लेकर आए। पहली गेंद पर वढेरा ने 1 रन लिया। अब स्ट्राइक पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। बोल्ट की दूसरी गेंद पर अय्यर कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर जीत दिला दी।

सिक्स लगते ही प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं। उछले भी क्यों नहीं, श्रेयस अय्यर के इस शॉट ने पंजाब किंग्स का टॉप-2 में रहना सुनिश्चित कर दिया। लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब है कि टीम का अगला मुकाबला क्वॉलिफायर 1 होगा जिसमें जीत सीधे फाइनल का टिकट देगी। अगर हार भी गए तो टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ेगी जो वर्चुअल सेमीफाइनल होगा।

फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम 19 अंक के साथ आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टॉप-2 में पंजाब के अलावा दूसरी कौन सी टीम होगी, यह मंगलवार को आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले से तय होगा। अगर आरसीबी अच्छे अंतर से मुकाबला जीत गई तो वह टॉप पर और पंजाब दूसरे पर होगी। अगर आरसीबी हार गई तो पंजाब टॉप पर और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर होगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति