अभी तो कुछ भी हासिल नहीं किया, पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने पर बोले कोच रिकी पोंटिंग- ये तो आधा-अधूरा काम है

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि टीम ने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है और एक दशक से अधिक समय में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना अभी आधा-अधूरा काम है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का कर लिया है जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे।

पोंटिंग ने जियोहॉटस्टार से कहा, “मुझे लगता है कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह वास्तव में एक प्रतिभाशाली टीम है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हां, यह अब तक की एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वास्तव में, यदि आप अतीत पर गौर करें तो हमने अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। यह एक बात है जो मैं खिलाड़ियों से उस समय से कह रहा हूं जब हमने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया था।”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य शुरू से शीर्ष दो में रहना था और अब हम वहां पहुंच गए हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी एक दूसरे की सफलता का भरपूर आनंद ले रहा है।’’ पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। पिछली बार जब पोंटिंग-अय्यर की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच और कप्तान थी, तब उन्होंने कोविड-19 के समय में टीम को अपने पहले फाइनल में पहुंचाया था। पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं उनके (अय्यर) साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्सुक था। यह बिल्कुल स्पष्ट था कि नीलामी में मैं उन पर कितना पैसा खर्च करने को तैयार था। उनके कप्तान रहते हुए हमने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में लंबे समय से जानता हूं। वह एक बेहद कुशल इंसान हैं। यदि आप खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करें, तो मुझे लगता है कि उनमें से प्रत्येक श्रेयस की बहुत प्रशंसा करेगा, क्योंकि उसने खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनकी पीठ थपथपाई जो एक अच्छे और मजबूत कप्तान का लक्षण है।’’

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति