इंदौर से हनीमून पर गया एक कपल अचालक लापता, ऐसी जगह खड़ी मिली गाड़ी, जाने से खुद कतराती है पुलिस

इंदौर
 इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए कारोबारी और उसकी पत्नी लापता हो गए। 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाह के बाद मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। दंपति की गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। फिलहाल शिलांग पुलिस के साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे।

दंपति शिलांग में जिस गाड़ी पर घूम रहे थे, वह गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। बताया गया कि परिवार के लोग दो दिन से संपर्क में थे, लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो घर वाले शिलांग पहुंचे। फिलहाल शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दंपति को ढूंढने में जुटी हुई है।

3 दिनों से लापता हैं राजा और सोनम

30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को ही इंदौर में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों ने सबसे पहले गुवाहाटी जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. इंदौर से 20 मई को सुबह 9 बजे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे. 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे. 2 दिन से परिवार के लोगों उनके संपर्क में थे लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के 2 सदस्य इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंच गए. बड़े भाई सचिन रघुवंशी और चचेरे भाई अर्पित रघुवंशी ने बताया कि पहले तो यही लगा कि नेटवर्क का इशू होगा. इस वजह से बात नहीं हो पा रही है. 24 मई को भी दोनों को फोन बंद आए. 23 मई को आखिरी बार मां से उनकी बातचीत हुई थी. सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आसपास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा गाड़ी देने वाले की जानकारी मिल गई. जब उसे फोटो भेजा तो उसने कहा कि हां दोनों ने मेरे से एक्टिवा गाड़ी लेकर ओसरा हिल गए थे. लोकल पुलिस से पता चला की एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है.

पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के कारोबारी.

कपल 23 मई को शिलांग में घूमने के लिए किराए पर बाइक देने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा. यहां से एक्टिवा किराए पर ली और फिर ईस्ट ओसरा हिल्स इलाके में एक्टिव से घूमने चले गए . यहां दोपहर 1:30 बजे राजा की पत्नी सोनम और राजा ने इंदौर में मां उमा रघुवंशी से फोन पर आखिरी बार बात की और वादियों में होने की जानकारी दी. इसके बाद से दोनों से संपर्क नहीं हो पाया. अगले दिन परिवार वालों ने फोन किया तो फोन नहीं लगा. सभी को लगा जंगल इलाका होने की वजह से नेटवर्क इशू हो सकता हैं.

पुलिस भी जाने से कतराती है उस इलाके में

शिलांग पहुंचे राजा के बड़े भाई विपिन ने जानकारी दी की जिस इलाके में गाड़ी लावारिस मिली है वहां से पहाड़ी के बीच एक खाई भी है. यहां एक ओसरा रिजॉर्ट भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों से पता चला है कि ये लुटेरों और बदमाशों का गढ़ है. कुछ महीने पहले एक दंपति भी लापता हुए थे, जिनके बारे में आज तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी इस इलाके में जाने से कतराती हैं. अब परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति