बिल्डर ने की दुकानदारों से धोखाधड़ी, पूरा पैसे जमा कराने के बाद भी नहीं दिया पजेशन, अवैध निर्माण पर नगर निगम ने थमाया नोटिस

भोपाल

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनके अप्रैल में उन लोगों ने थाना निशातपुरा में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें बिल्डर पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है, पुलिस ने उनके आवेदन की जाँच करते हुए कथन ले लिये हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

राजधानी भोपाल में बन रहे एक कमर्शियल प्रोजेक्ट में दुकानें लेने वाले दुकानदार बिल्डर की धोखाधड़ी का शिकार बन गए हैं, पीड़ित दुकानदार कलेक्टर से लेकर रेरा ऑफिस, पुलिस थाने सब जगह आवेदन देकर चुके हैं लेकिन बिल्डर  के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है, हालाँकि अवैध निर्माण की शिकायत के बाद नगर निगम ने आज एक नोटिस जरुर बिल्डर को थमाया है।

भोपाल के भानपुरा में पीपुल्स यूनिवर्सिटीज के सामने नगर निगम के वार्ड 76 जोन 17 में RRV रीगल प्रोजेक्ट के नाम से एक कमर्शियल प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। इसमें कुछ लोगों ने व्यापार करने के उद्देश्य से दुकानें खरीदने का एग्रीमेंट किया उन्होंने सोचा कि यहाँ व्यापार कर अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बिल्डर  की धोखाधड़ी का शिकार हो जायेंगे।

 बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप

दुकानदारों के मुताबिक RRV रीगल प्रोजेक्ट को ईवोग इंफ़्रास्ट्रक्चर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हर्षवर्धन दीक्षित और विग्नेश वेयर हाउस डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गौरव शर्मा मिलकर बना रहे हैं, पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक रेरा के अनुबंध के अनुसार बिल्डर को निर्माण कार्य पूरा कर नवम्बर 2023 तक दुकानों का पजेशन देना था, लेकिन बिल्डर ने पैसा तो पूरा ले लिया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य अधूरा है और दुकानों का पजेशन भी किसी को नहीं दिया।

 जीवन भर की पूंजी लगाये बैठे ग्राहक परेशान
 
पीड़ित लोगों का कहना है कि बिल्डर से पजेशन की बात करो तो वो धमकी देता है अपने रसूख की पावर दिखाता है, इन लोगों का कहना है कि हमने अपने जीवनभर की पूंजी लगाई है बैंक से लोन लिया है उसकी क़िस्त भरनी पद रही हैं  लेकिन लगभग डेढ़ साल ऊपर बीत जाने के बाद भी अभी ये नहीं मालूम पड़ रहा कि दुकानों का पजेशन कब मिलेगा।

 अवैध निर्माण पर नगर निगम ने थमाया नोटिस

दुकानदारों ने बिल्डर की धोखाधड़ी की शिकायत कलेक्टर की जन सुनवाई में भी की, पुलिस थाने में एफ आई आर के लिए आवेदन भी दिया है लेकिन कही से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है, उधर RRV रीगल प्रोजेक्ट तैयार करने वाले लोगों ने भवन निर्माण अनुमति से अधिक निर्माण भी कर लिया जिसकी शिकायत नगर निगम में की गई जिसपर आज नगर निगम ने एक नोटिस विग्नेश वेयर हाउस डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गौरव शर्मा को थमाया है और अवैध निर्माण तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।

  • RRV रीगल प्रोजेक्ट के मालिक गौरव शर्मा के विरुद्ध नगर निगम ने की कार्यवाहीं।
  • नगर पालिक निगम अधिनियम सन 1956 के धारा 302 (1) के अन्तर्गत दिया नोटिस।
  • विग्नेश वेयरहाउस डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गौरव शर्मा को दिया नोटिस।
  • RRV रीगल प्रोजेक्ट शुभ बिजनेस जोन वार्ड 76 जोन 17 पीपुल्स यूनिवर्सिटी के सामने भानपुर भोपाल में स्थित है।
  • RRV रीगल प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण कार्य जा रहा है।
  • RRV रीगल प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण को तत्काल बंद करने के लिए नगर निगम ने नोटिस भेजा।
  • आपको बता दें कि आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट में ग्राहकों को तय  समय पर पजेशन नहीं दिया है। हर्षवर्धन दीक्षित और गौरव शर्मा एवं शशि शर्मा पर षड्यंत्र पूर्वक करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति