लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जंग आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

नई दिल्ली
लखनऊ में आज आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। ये मैच मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच है, जो कि प्लेऑफ्स को ध्यान में रखते हुए बहुत इम्पोर्टेंट है। हालांकि, इस मैच की हार जीत से एलएसजी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आरसीबी की हार-जीत से काफी कुछ बदल सकता है। आरसीबी अगर जीतती है तो टॉप 2 में फिनिश करेगी और क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। हारने पर टीम को एलिमिनेटर मैच में मुंभई इंडियंस से भिड़ना पड़ेगा। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा होगा?

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 9 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि 11 मुकाबलों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। ड्यू एक फैक्टर यहां शाम के मैच में होता है और एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच भी ईवनिंग मैच है, जिसमें रन चेज में फायदा मिल सकता है।

आईपीएल के शुरुआत के सीजन में यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे, लेकिन इस सीजन हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 173 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलती है। 62.92 फीसदी विकेट आईपीएल में इस मैदान पर पेसर्स को मिले हैं और 37.08 फीसदी विकेट स्पिनरों ने चटकाए हैं। कुल 151 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं और 89 विकेट स्पिनरों को मिले हैं। ऐसे में यहां स्पिनरों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये मैदान काफी बड़ा है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति