रेयान रिकेल्टन ने स्वीकार किया कि पीबीकेएस से सात विकेट की हार एक चेतावनी की तरह

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से सात विकेट की हार एक चेतावनी की तरह है लेकिन उन्हें विश्वास है कि पांच बार की चैंपियन टीम में एलिमिनेटर जीतने के लिए जरूरी क्षमता है। मुंबई ने सोमवार को पंजाब के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में हारकर शीर्ष दो में जगह बनाने का मौका गंवा दिया। इस हार के बाद अब उसे गुरुवार को एलिमिनेटर में उतरना होगा, जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

रिकेल्टन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए यह हमारे लिए एक चेतावनी की तरह है।’’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि नॉकआउट से पहले मुंबई को कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा। रिकेल्टन ने कहा, ‘‘यह अंत नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हमें सिर्फ बल्ले, गेंद और क्षेत्ररक्षण में कुछ चीजों में और बेहतर करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एलिमिनेटर जीतने के लिए कौशल और अच्छे खिलाड़ी हैं। हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अगले मैच में दमदार प्रदर्शन करेंगे।’’ वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब के खिलाफ हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने 20 रन कम बनाए। मुंबई के 185 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हार्दिक ने कहा, ‘‘विकेट जिस तरह से खेल रहा था उसे देखते हुए हमने 20 रन कम बनाए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन आज रात ऐसा नहीं कर पाए। हमने पांच ट्रॉफी जीती हैं, यह हमेशा मुश्किल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप थोड़ा भी मौका देते हो तो दूसरी टीमें हावी हो जाती हैं। यह एक छोटी सी चूक है। यह अभी भी ताजा है, बाद में समस्याओं की पहचान की जाएगी। हालांकि हमारे बल्लेबाजों को 20 और रन बनाने के लिए मौकों का फायदा उठाने की जरूरत थी।’’

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति