महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी से मिलेगा योजना लाभ, आधार लिंकिंग अनिवार्य

महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी से मिलेगा योजना लाभ, आधार लिंकिंग अनिवार्य

महासमुंद

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली (डीबीटी) के माध्यम से 17 सितम्बर 2024 से प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिल सकेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। वर्तमान में कई पंजीकृत श्रमिकों का आधार एवं बैंक खाता विवरण श्रमिक पंजीयन कार्ड में उपलब्ध नहीं है अथवा उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जिससे डीबीटी में बाधा उत्पन्न हो रही है।
श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं। यदि किसी कारणवश श्रमिक स्वयं का खाता लिंक नहीं करा पा रहे हैं, तो उनके आश्रित जैसे पिता, पति, पत्नी, पुत्र या पुत्री के बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा।
श्रमिकों की सुविधा के लिए जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रम संसाधन केंद्रों के माध्यम से व्यक्तिगत संपर्क,  समाचार पत्रों एवं प्रचार माध्यमों से निःशुल्क जानकारी एवं सहायता प्रदान की जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी एवं श्रमिक पंजीयन कार्ड में आवश्यक संशोधन हेतु श्रमिक कार्यालय, जिला श्रम पदाधिकारी, महासमुंद, सभी विकासखंडों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र, ’श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप, विभागीय वेबसाइट
https://shramevjayate.cg.gov.in/
एवं लोक सेवा केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति