रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर,

संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारम्परिक-लोक-आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा पपेटरी-मूक अभिनय तथा पारम्परिक संश्रित कलाएं जैसे वाद्ययंत्र निर्माण तथा मुखौटा निर्माण के कलाकार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कलाकारों से जिनकी आयु दिनांक 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 40 वर्ष या अधिक हो आवेदन संक्षिप्त बायो-डेटा, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यथोचित फोटोग्राफ, उपलब्धियों के संबंध में अखबारों में प्रकाशित आलेखों की कतरनों की छायाप्रतियां जमा करना आवश्यक है।
पुरस्कार के लिए कलाकार संगीत नाटक अकादमी के वेबसाईट के माध्यम
https://www.sangeetnatak.gov.in/award-honours/nomination
के माध्यम से संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के वेबसाईट
https://sangeetnatak.gov.in/
से 14 जुलाई तक सीधे नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव तथा ऑनलाईन नामांकन की जानकारी सहित आवेदन पत्र दिनांक 07 जुलाई, 2025 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्कृति विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति