उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया- यूपी में 676 कार्मिकों का समायोजन, एक महीने में मिलेगी नई तैनाती

लखनऊ
कोविड महामारी के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में अस्थाई, अल्पकालीन, संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से अपनी सेवाएं देने वाले 676 कोविड कार्मिकों के समायोजन का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। एक महीने के अंदर इन सभी का समायोजन हो जाएगा। इससे पूर्व 1834 कोविड कार्मिकों का समायोजन किया जा चुका है।

यह जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एक माह में इन कार्मिकों को समायोजित किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान प्रदेश की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में

अस्थाई रूप से इन कार्मिकों को भर्ती किया गया था। पिछले कुछ महीनों से इनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समायोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों (अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति), सभी प्रधानाचार्य राजकीय-स्वशासी मेडिकल कालेज, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति) तथा सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखा है।
 
समायोजन में कोविड कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार तैनाती दी जाएगी। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में डाटा एनालिस्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों में लैब असिस्टेंट, आपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, आयुष मेडिकल आफिसर, बीडीएस मेडिकल आफिसर, स्वीपर, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, नान मेडिकल साइंटिस्ट, माइक्रो बायोलाजिस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लैब टेक्नीशियन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स व अन्य पदों पर पर समायोजन होगा।

इन 676 कोविड कार्मिकों को जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य समिति से अनुबंधित आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखा जाएगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर संविदा के पदों की रिक्तियों के सापेक्ष आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोविड काल के दौरान दिए गए मानदेय पर फिर से काम पर रखे जाएंगे। जिला स्वास्थ्य समिति को समायोजन को यह काम एक माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि किसी जिले में आवश्यक रिक्तियां नहीं हैं तो इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा तत्काल मंडलीय अपर निदेशक को सूचित किया जाएगा। मंडलीय अपर निदेशक अपने मंडल के अधीन के जिलों में उपलब्ध रिक्तियों पर इनका समायोजन कराएंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति