उप मुख्यमंत्री ने गौरव पथ, सीसी रोड और मुक्तिधाम सहित 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा के ग्राम जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेवरी के हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित समाधान शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। सुशासन तिहार में पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांवों, गरीबों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक दीपेश साहू और छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू भी समाधान शिविर में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाधान शिविर में जेवरी और आसपास के गांवों के लिए 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की। इनमें जेवरी और बैजलपुर ग्राम पंचायत में गौरव पथ के लिए 10-10  लाख रुपए, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा फरी, खिलोरा और अमोरा ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख रुपए, डुंडा में 2 लाख रुपए एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में 12 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री समाधान शिविर में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर में कहा कि यहां शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं। लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। अभी सर्वेक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

साव ने समाधान शिविर में विभिन्न  विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौंपा। साव ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदन’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र और किसानों को स्प्रेयर भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया।

उप मुख्यमंत्री समाधान शिविर में हुए शामिल

जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के 12 ग्राम पंचायतों के रहवासियों के आवेदनों और मांगो का निराकरण किया गया। बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल और बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति