रायपुर : सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन

रायपुर : सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन

 

रायपुर

 

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज अधिकारियों से कहा कि वे सुशासन तिहार के समापन के पश्चात आगे भी जनसमस्याओं के प्रति निरंतर सवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य एलर्ट मोड पर जारी रखें, हमारी सरकार ने सुशासन को सर्वोच्च स्थान पर रखा है, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यभार सम्हालने के पश्चात् राज्य में एक बार फिर सुशासन स्थापित हुआ है, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन की संकल्पना को मूर्त रूप मिला है, हम सबको मिलकर इसे निरंतर बनाए रखना है।

इस आशय के विचार उद्योग मंत्री देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित किए जा रहे सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री देवांगन ने शिविर में लगाए गए नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों व जिले के विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों को प्राप्त मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों के निराकरण की समीक्षात्मक जानकारी ली। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि देश में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी जो सशक्त पहचान बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद है कि वे लगातार जनता के हितों की चिंता करते हैं, लोगों की समस्याएं त्वरित रूप से दूर हो, उनकी विकास संबंधी मांगे पूरी हो, उन्हें आवश्यक सुविधाएं सुगम रूप से मुहैया हो, इस दिशा में उनके द्वारा लगातार शासन प्रशासन को मार्गदर्शन मिल रहा है और इसी का परिणाम है, यह सुशासन तिहार-2025 का आयोजन।

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि सर्वमंगला नगर जोन में निगम से संबंधित 676 आवेदन मिले, इनमें से 672 का निराकरण हो चुका, यह एक बड़ी उपलब्धि है, यह एक बानगी है, सुशासन तिहार की सफलता की। उन्होंने कहा कि जब-जब हमारी सरकार बनती है अधिकतम जनकल्याण के कार्य होते हैं, डॉ.रमन सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो गरीबों को मुफ्त में चावल देने वाली उनकी सरकार विश्व की पहली सरकार थी, उस वक्त मैं महापौर था, उन्हीं के आशीर्वाद से गली-गली में सी.सी.रोड, नाली, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ऐतिहासिक कार्य कराए गए थे, जिनके साक्षी हम सब हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित नागरिकों को दी।

मात्र 15 माह में कोरबा में हुए ऐतिहासिक कार्य

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मात्र 15 माह में कोरबा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा उनके द्वारा लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास कार्याे की स्वीकृतियॉं विभिन्न मदों के अंतर्गत दिलाई गई हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास होगा, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर का स्वरूप लेगा, यह आश्वस्त करती हूॅं।

सुशासन तिहार में लाखों समस्याएं दूर की गई

इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता व गौरव का विषय है कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश में आमजनता की लाखों समस्याएं दूर की गई हैं तथा उनकी विकास संबंधी मांगों को पूरा किया गया है, उन्होने कहा कि अधिकारी अब अपने आफिस में बैठकर नहीं बल्कि जनता के बीच खुद जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, वास्तव में राज्य की जनता के आशीर्वाद से जब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य की बागडोर संभाली है, तब से प्रदेश में सुशासन का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा भ्रष्ट्राचार के दरवाजे बंद हुए

हितग्राहियों को श्रम व राशन कार्ड – समाधान शिविर के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज हितग्राही पारसबाई मरार को श्रद्धांजलि योजना का चेक प्रदान किए जाने के साथ ही हितग्राही प्रेम कुमार, गंगोत्री चौहान, सुलोचना देवी साहू, बरदाना एक्का, अनसुईया देवी व रीना पूरी को राशन कार्ड प्रदान किए। इसी प्रकार सुखमनियादेवी को श्रमकार्ड तथा दुर्गेश्वरी देवी, अनीता सतनामी, सुन्नत बेगम, मनीषा सिंह को मजदूर कार्ड प्रदान किए गए, वहीं मानकीबाई व पारस बाई को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया व एक अन्य वरिष्ठ महिला नागरिक को छड़ी प्रदान की गई।
    
इस अवसर पर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, बहत्तर सिंह, आरती सिंह, रामाधार पटेल, प्रेमकुमार साहू, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति