इंदौर पुलिस ने ड्रोन की मदद से ट्रिपलिंग और ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात करने वालों पर कार्रवाई की गई

 इंदौर
 यातायात पुलिस ने पहली बार मंगलवार को ड्रोन की मदद से 25 से अधिक चालान बनाए। अफसरों के अनुसार फिलहाल प्रयोग किया जा रहा है। सफलता मिलने पर लागू किया जाएगा। यातायात जोन-2 के सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री ने बताया कि कई बार दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठी होती है, लेकिन चौराहा आते ही एक सवारी उतर कर दूसरी ओर चली जाती है।

ऐसे में कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। इसी तरह कई लोग मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते हैं। इसीलिए मंगलवार दोपहर रेडिसन चौराहे पर ड्रोन का प्रयोग किया गया। ड्रोन के माध्यम से हमने चौराहे पर आने वाले तीन सवारी वाहन को पकड़ा और कार्रवाई की।
ड्रोन से जाम का भी लगाएंगे पता

इसी तरह मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों को भी पकड़ा। इस तरह 25 से अधिक वाहनों के चालान बनाए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) खत्री ने बताया कि ड्रोन का सबसे ज्यादा फायदा वहां होगा, जहां जाम लग जाता है। कई बार जाम की लोकेशन पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है, लेकिन ड्रोन व्यू से आसानी से उस जगह का पता लग जाएगा, जहां से जाम लगने की शुरुआत हुई।

नर्सिंग विद्यार्थियों ने संभाला यातायात

इंदौर में बांबे अस्पताल चौराहे पर मंगलवार को निजी नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक मित्र बनकर यातायात प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, रेड लाइट पर स्टाप लाइन के पीछे वाहन रोकने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों का सम्मान करने की अपील की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति