बिहार STF की गाड़ी रतलाम में पलटी, हादसे में दो जवान की मौत, चार की हालत गंभीर

 रतलाम

रतलाम जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात जा रही बिहार STF (special task force) की गाड़ी दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार STF के जवान गुजरात किसी विशेष ऑपरेशन के तहत जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने सुरक्षा बलों की आवाजाही के दौरान सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।

ये हुए घायल

  • संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर
  • जीवधारी कुमार, कॉन्स्टेबल
  • मिथिलेश पासवान, कॉन्स्टेबल
  • रंजन कुमार, कॉन्स्टेबल

मिशन पर जा रहे जवानों की हादसे में गई जान

    मुकुंद मुरारी, सब इंस्पेक्टर
    विकास कुमार, कॉन्स्टेबल

बाकी घायल जवानों को तत्काल रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम के SP अमित कुमार, ASP राकेश खाखा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की समीक्षा की.

बिहार से गुजरात भेजी गई थी टीम

रतलाम SP अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि वाहन में सवार सभी जवान बिहार STF के हैं और गुजरात के लिए रवाना हुए थे. उनकी तैनाती किसी अहम ऑपरेशन में की गई थी. यात्रा के दौरान रतलाम के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

कॉन्स्टेबल रंजन कुमार ने बताया कि मैं पीछे सोया हुआ था। पता नहीं गाड़ी का एक्सीडेंट कैसे हुआ। जब गाड़ी रुक गई तब बाहर निकले देखा तो हादसा हो गया था। हम पीछे डिक्की में सो रहे थे और साहब गाड़ी लेकर चला रहे थे। गाड़ी में से जब बाहर निकले तो देखा 3 आदमी बाहर फिकाए हुए थे। कार्य हुए थे और तीन कार में थे।

घायल मिथिलेश पासवान ने बताया- हम गया से गांधीधाम जा रहे थे। सीक्रेट ऑपरेशन था। एक्सप्रेस-वे पर रतलाम से आगे गाड़ी अनबैलेंस होने के कारण एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी पलटने के बाद 100 मीटर तक घिसटते हुए गई।

बिहार से पुलिस टीम डेड बॉडी लेने आ रही

बिहार ADG हेडक्वार्टर और ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने बताया- मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में हमारे जवानों की मौत हुई है। एक अपराधी को पकड़ने के लिए टीम गुजरात जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। बिहार से एक टीम को रतलाम के लिए भेज रहे हैं। वो वहां से साथी जवानों की डेड बॉडी लेकर आएगी और घायल जवानों का इलाज करवाएगी।'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति